बलिया। वैश्विक महामारी कोविड 19 के संक्रमण से बचाव व लोगों को सफाई े प्रति जागरुक करने के लिए रतसर कला की ग्राम प्रधान स्मृति सिंह ने अनोखी पहल की है। प्रधान ने गांव शनिवार को मॉडल हैंडवाश यूनिट तथा अक्सा एजुकेशनल एंड सोशल वेल्फेयर सोसाइटी (अक्सा फाउंडेशन) द्वारा प्रदत्त मोबाइल सैनिटाइजिंग टनल का लोकार्पण किया।
ग्राम प्रधान स्मृति ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में अपने हाथों को मुंह, नाक, आंख को छूने से पहले बार-बार अच्छे तरीके से धोकर व पर्याप्त सावधानी व जागरुकता से ही इस राष्ट्रीय आपदा से बचा जा सकता है। अक्सा फाउंडेशन की ओर से मिली सैनिटाजिंग टनल में दाखिल व्यक्ति अथवा फल, सब्जी आदि सैनिटाइज हो जाएगा। कहा कि जब तक यह कोरोना जैसी महामारी भारत से खत्म नहीं हो जाए और इसकी दवा की खोज न हो जाए तब तक मॉस्क अथवा फेसकवर का प्रयोग व हाथों की सफाई व सामाजिक दूरी का पालन ही इसका एकमात्र बचाव है। कहा कि सैनिटाइजिंग टनल गांव के लोगों को संक्रमण से बचाने में अहम भूमिका अदा करेगा। इस मौके पर मुक्तानन्द सिंह, तृप्ति सिंह, दीप्ति सिंह, मु.असलम, वेद खरवार आदि रहे।