जयप्रकाश नगर। बिहार के सारण जनपद के मांझी थाना की पुलिस ने रविवार की रात एक ट्रक पर लदे 336 पेटी अवैध शराब बरामद किया। वहीं कार से चल रहे चार तस्करों व ट्रक चालक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
जबसे बिहार में शराब पर रोक लगी है तब से राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया मांझी मार्ग पर उत्तर प्रदेश के सीमा से आसानी से ट्रक अवैध शराब लेकर बिहार राज्य में प्रवेश करते है। ऐसे ही रविवार की रात एक ट्रक 336 पेटी शराब लेकर जैैस ही बिहार राज्य के सारण जनपद में प्रवेश किया, वैसे ही मांझी थाना की पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक के पीछे कार से चल रहे चार तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मांझी थाना के एसएचओ नीरज पांडेय ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत 18 लाख रुपये है।