बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रविवार को तहसील बैरिया स्थित आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। न ड्यूटी चार्ट मिला और न ही कम्युनिकेशन प्लान।
तहसील कार्यालय के निरीक्षण में बाढ़ प्रभावित गांवों की रिपोर्टिंग में बड़ा अंतर सामने आया। रजिस्ट्रार कानूनगो रमेश कुमार वर्मा और कानूनगो से डीएम ने प्रभावित गांवों की संख्या पूछी तो 19 गांव बताए गए, जबकि उपलब्ध जानकारी के अनुसार 33 गांव बाढ़ प्रभावित थे। गलत रिपोर्टिंग पर डीएम ने दोनों को कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम ने निर्देश दिया कि रमेश कुमार वर्मा और जनार्दन यादव प्रतिदिन कंप्यूटर सिस्टम पर उपलब्ध रिपोर्ट का ऑपरेटर से तत्काल सत्यापन कराकर अपडेट कराएं। कार्यों का स्पष्ट विभाजन करते हुए घाघरा और गंगा नदी से संबंधित बाढ़ की रिपोर्ट अलग-अलग तैयार करने के निर्देश दिए।