फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने इंटरसिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। लम्बे अर्से बाद सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा के प्रयास से शुक्रवार को गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव कीड़िहरापुर स्टेशन पर हुआ। सांसद रवींद्र कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में रेलवे का विकास बहुत तेजी से हो रहा है। भटनी से औड़िहार का दोहरीकरण व विद्युतीकरण की योजना स्वीकृत है और बहुत से खंडों का कार्य प्रगति पर है। वहीं इंदारा-दोहरीघाट के अमान परिवर्तन का कार्य भी चल रहा है। उन्होंने इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए रेलवे प्रशासन का धन्यवाद देते हुए यात्रियों से रेल टिकट खरीद कर ही सफर तय करने की अपील की। क्योंकि एक दशक पूर्व मेरे पिता सांसद हरिकेवल कुशवाहा ने प्रायोगिक तौर पर तीन माह तक इंटरसिटी का ठहराव हुआ लेकिन टिकट न कटने के वजह से रेल प्रशासन ने ठहराव निरस्त कर दिया था। वहीं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा 6 माह हेतु प्रायोगिक आधार पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। 15103 गोरखपुर-मंडुवाडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस कीड़िहरापुर स्टेशन पर शाम 06.18 बजे आकर 06.20 बजे मंडुवाडीह के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं 15104 इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 07.55 बजे आकर 07.57 गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी। इस मौके पर सहायक मंडल इंजीनियर दीपक कुमार, डीसीआई नाम सिंह मीणा, स्टेशन मास्टर सुनील गुप्त, मुजम्मिल जमाल, सूर्यप्रकाश सिंह, देवेंद्र गुप्ता, धर्मदेव सिंह, शिवनाथ लंकेश, सुनील सिंह, वीरेंद्र चौहान, अशोक कुशवाहा, विशाल मौर्य, रिजवान, डम्पी सिंह के साथ ही रेल प्रशासन व भारी संख्या में रेल यात्री मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्टेशन पर जल्द खुलेगा आरक्षण टिकट काउंटर
भीमपुरा। गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के दौरान सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कीड़िहरापुर रेलवे स्टेशन का उच्चाधिकारियों संग निरीक्षण किया। स्टेशन की बुनियादी सुविधाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश भी दिया। साथ ही स्टेशन का विस्तारीकरण व फुटओवर ब्रीज व स्टेशन पर आने वाली सड़क को बनवाने के लिए रेल प्रशासन को दिशा निर्देश दिया। वहीं क्षेत्र की जनता ने दादर एक्सप्रेस के ठहराव व आरक्षण टिकट केंद्र की मांग की। जिस पर सांसद कुशवाहा ने इसे भी पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें