फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ उद्घाटन को लेकर कालेज प्रशासन और छात्र में हुई किचकिच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज दूबे छपरा में गुरुवार को छात्र संघ उद्घाटन को लेकर वर्तमान छात्र संघ के अध्यक्ष और कालेज प्रशासन आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों जमकर तीखी नोंकझोंक हुई। इसके बाद धीरे-धीरे मामला तूल पकड़ता गया, जिस पर कालेज के प्राचार्य ने मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित रामगोविंद चौधरी को कालेज की वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया। जिस पर छात्र भड़क गए और निर्धारित तिथि पर ही कार्यक्रम कराने की जिद्द पर अड़ गए। घटना की सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने आंदोलित छात्र नेताओं को गेट के बाहर खदेड़ा।
विज्ञापन

बताते चलें कि कालेज के वर्तमान छात्र संघ के अध्यक्ष सोनू कुमार वर्मा 30 जुलाई को छात्र संघ उद्घाटन करने का अनुमोदन कालेज प्रशासन से लिया था। इसके बाद कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को भी मिलकर कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया था। जिस पर कालेज के कुछ छात्र ने रामगोविंद चौधरी को मुख्य अतिथि बनाने पर आपत्ति जताते हुए प्राचार्य को अपना लिखित प्रतिवेदन दिया था। जिस पर प्राचार्य गणेश कुमार पाठक ने स्थिति गंभीर होते देख स्थिति की सूचना रामगोविंद चौधरी को दी। इसबीच किसी छात्र नेता ने कालेज में गालीगलौज व जान से मारने की धमकी किसी शिक्षक को दे दी। शिक्षक ने तत्काल इसकी सूचना बैरिया एसओ को दी। मौके पर पहुंचे बैरिया एसओ अविनाश सिंह किसी तरह छात्र नेताओं को कालेज प्रांगण से बाहर खदेड़ा। घंटों वार्ता के बाद कालेज प्रशासन ने अपना अंतिम निर्णय सुनाया कि जब तक छात्र नेता अपनी गलती पर माफी नहीं मांगते और कालेज द्वारा लिखित कार्यक्रम का पत्र नहीं दिखाते। तब तक कार्यक्रम कराना असंभव है। अगर वे अपनाअपना कालेज प्रशासन द्वारा पत्र दिखाते हैं 30 जुलाई को वे अपना कार्यक्रम करा सकते हैं। इसके लिए शुक्रवार तक का समय कालेज प्रशासन ने दिया है। इस मौके पर कालेज के शिक्षक डा. गौरीशंकरर द्विवेदी, डा. शिवेश राय, डा. भूपेंद्र सिंह, संतोष मिश्र, ग्राम प्रधान मनोज यादव सहित दर्जनों छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें