फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 31 ग्रामीणों की जांच, खून के नमूने लिए, दो महिलाओं को स्क्रब टाइफस

विज्ञापन
पशुहारी गांव में जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। जागरूक पाठक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बलिया। बेल्थरारोड तहसील के पशुहारी गांव में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की चार दिन में हुई मौत के बाद गांव में स्वास्थ्य विभाग ग्रामीणों की जांच में जुटी है। 31 लोगों के लिए सैंपल में दो महिलाओं में स्क्रब टाइफस के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन

बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पशुहारी गांव में पिछले कुछ दिनों से फैली रहस्यमय बीमारी ने पूरे इलाके में दहशत है। एक ही परिवार की तीन महिलाओं की महज चार दिनों के भीतर हुई अचानक मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। गांव में लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की गहन जांच की जा रही है और एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीमों ने पशुहारी गांव में डेरा डाल दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया और अब तक 31 से अधिक संदिग्ध मरीजों के रक्त (ब्लड) के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं। इसके साथ ही, संक्रमण के संभावित स्रोतों का पता लगाने के लिए पेयजल के नमूने भी लिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जांच किए गए नमूनों में से दो महिलाओं में ‘’स्क्रब टाइफस’’ के लक्षण मिले हैं। इन दोनों संक्रमित महिलाओं को विशेष निगरानी में रखा गया है और उनका आवश्यक उपचार किया जा रहा है।
घटना के बाद से ही गांव में भारी दहशत और शोक का माहौल है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। गांव में लगातार स्वास्थ्य शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जहां बुखार और अन्य लक्षणों वाले मरीजों की तुरंत जांच कर दवाइयां वितरित की जा रही हैं।
सीयर सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। गांव में लगातार निगरानी रखी जा रही है और हर संदिग्ध मामले पर पैनी नजर रखते हुए मरीजों को तुरंत चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासनिक अमला भी गांव में कैंप किए हुए है ताकि बीमारी के कारणों की तह तक पहुंचकर संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें