फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रास्तों पर 5 फीट पानी, जिंदगी नाव पर, 25 गांवों की बिजली काटी, रातें घुप्प अंधेरे में

विज्ञापन
गंगा नदी के बाढ़ के पानी ​घिरा उमरपुर दियरा गांव ​स्थित मकान।संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बलिया। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने शहर के निचले क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। संपर्क मार्ग चार से पांच फीट पानी में डूबे हैं। जिंदगी नाव के सहारे चल रही है। 25 गांवों की आपूर्ति काट दी गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की रात बिना बिजली-बत्ती के घुप्प अंधेरे में कट रही।
विज्ञापन

गायत्री मंदिर से वजीरापुर, मुहम्मद और चंदूपुर जाने वाली सड़क पर पांच फीट पानी भर गया है। घरों में रखी सकड़ी भीग जाने से खाना पकाने तक की समस्या खड़ी हो गई है। कंसपुर निवासी गंगाधारी यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाने में भी काफी परेशानी हुई। नाविकों ने बताया कि नाव चलाने की मजदूरी समय से नहीं मिलने से उन्हें भी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दया छपरा में गंगा नदी में दूसरी बार आई बाढ़ से 20 से अधिक गांवों पर संकट गहरा गया है। कई गांव चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं, जबकि करीब 12 संपर्क मार्ग पानी में डूब जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बढ़ते जलस्तर के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर भी पानी का दबाव बढ़ रहा है। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के सामने नाव, प्रकाश और राहत सामग्री की कमी बड़ी समस्या बन गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सुघर छपरा, केहरपुर, गोपालपुर, दुबे छपरा, उदई छपरा, दया छपरा के आलम राय का टोला, जगदेवा के आठ गांवों तथा टेंगरही ग्राम पंचायत के वंशगोपाल छपरा समेत कई गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं।

गंगा नदी के बाढ़ के पानी घिरा उमरपुर दियरा गांव स्थित मकान।संवाद- फोटो : सांकेतिक

गंगा नदी के बाढ़ के पानी घिरा उमरपुर दियरा गांव स्थित मकान।संवाद- फोटो : सांकेतिक

गंगा नदी के बाढ़ के पानी घिरा उमरपुर दियरा गांव स्थित मकान।संवाद- फोटो : सांकेतिक

गंगा नदी के बाढ़ के पानी घिरा उमरपुर दियरा गांव स्थित मकान।संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें