फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान दिवस पर 26 किसान हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनान्तर्गत गुरुवार को ऑफिसर्स क्लब के प्रांगण में किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ विधायक सिकन्दरपुर संजय यादव द्वारा दीप प्रज्वलित एवं चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान भगवान तुल्य हैं, जिनके कठिन परिश्रम से आम लोगों को भोजन मिलता है। प्रदेश सरकार किसानों के हित में फसल ऋण माफी, किसान सम्मान निधि एवं समय से कृषि निवेशों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कृषकों की आमदनी में वृद्धि हेतु सतत प्रयासरत है। सरकार फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढाकर कृषकों को उनकी ऊपज का उचित मूल्य प्रदान कर रही है।
परियोजना निदेशक डीएन दूबे ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा कृषकों को आवश्यक निवेशों की उपलब्धता समय से सुनिश्चित करायी जाएगी। कृषि वैज्ञानिक डॉ प्रेमलता द्वारा खाद्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के बारे में कृषकों को जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञ गोपाल राम ने तिलहनी, दलहनी एवं अन्य रबी फसलों की उन्नति खेती की तकनीकी बताई।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक इंद्राज द्वारा कृषि विभाग से संचालित योजनाओ के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। बताया कि किसान सम्मान के लाभार्थी पीएम किसान पोर्टल के माध्यम से अपना ईकेवाईसी (केवाईसी) 31 मार्च 2022 तक अवश्य करा लें। किसान मेले में कृषि, उद्यान, दुध, मत्स्य, पशुपालन,एवं गन्ना विभाग के स्टॉल लगाकर किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। निजी उर्वरक, बीज विक्रेता, कृषि यंत्र विक्रेता एवं फसल बीमा कम्पनी द्वारा भी स्टॉल लगाया गया। कृषक मेला एवं प्रदर्शनी में जनपद से बड़ी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया।
किसानों को किया गया सम्मानित
बलिया। किसान मेला व प्रदर्शनी में किसान सम्मान दिवस पर कुल 26 किसानों को सम्मानित किया गया। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को सात हजार व द्वितीय स्थान वाले को पांच हजार के साथ ही प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि ने संचालित नमामि गंगा योजनान्तर्गत जैविक खेती से सम्बन्धित लोगो का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी नेपाल राम, जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियानंदा, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी अंकिता यादव के अलावा किसान अखिलेश सिंह, ब्रह्मानन्द तिवारी,धीरेन्द्र शर्मा आदि रहे।
किसानों के सच्चे हितैषी थे चौधरी चरण सिंह: अश्विनी
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की जयंती पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अश्विनी सिंह लिटिल के नेतृत्व में बांसडीह डाक बंगला स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्री सिंह ने अत्यंत साधारण जीवन व्यतीत किया और अपने खाली समय में वे पढ़ने और लिखने का काम करते थे। उन्होंने कई किताबें एवं रूचार-पुस्तिकाएं लिखी जिसमें ‘जमींदारी उन्मूलन’, ‘भारत की गरीबी और उसका समाधान’, ‘किसानों की भूसंपत्ति या किसानों के लिए भूमि, ‘प्रिवेंशन ऑफ़ डिवीजन ऑफ़ होल्डिंग्स बिलो ए सर्टेन मिनिमम’, ‘को-ऑपरेटिव फार्मिंग एक्स-रयेद्’ आदि प्रमुख हैं। मयंक शेखर तिवारी ने कहा कि श्री सिंह ने विभिन्न पदों पर रहते हुए उत्तर प्रदेश की सेवा की एवं उनकी ख्याति एक ऐसे कड़क नेता के रूप में हो गई थी जो प्रशासन में अक्षमता, भाई-भतीजावाद एवं भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते थे। अर्जुन चौहान ने कहा कि देश में कुछ-ही राजनेता ऐसे हुए हैं जिन्होंने लोगों के बीच रहकर सरलता से कार्य करते हुए इतनी लोकप्रियता हासिल की हो। इस अवसर पर जय यादव, सर्वेंद्र सिंह साहिल, प्रकाश पांडेय, श्रवण चौहान, मनीष तिवारी, अश्विनी सिंह, पंकज तिवारी, अखिलेश तिवारी, कार्तिक चौहान, राकेश तिवारी शक्तिमान आदि रहे। संचालन प्रशांत श्रीवास्तव ने किया।
जयंती पर चौधरी चरण सिंह को किया याद
किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। सपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष इरफान अहमद के संयोजन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने चरण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजित समारोह में वक्ताओं ने उनके आदर्शों के अनुरूप राष्ट्र निर्माण का संकल्प जताया। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने चरण सिंह को युगद्रष्टा करार दिया। उन्होंने चौधरी साहब को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया। इस मौके पर ध्रुव यादव, मतलूब अख्तर, बब्बन यादव, अमरजीत चौधरी, गीता देवी, अंगद यादव, आनंद यादव आदि रहे। उधर, राष्ट्रीय लोकदल के पूर्वी जोन के महासचिव अक्षय कुमार लोकमित्र ने चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें