फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिले के 162 गांव में डेंगू के मिले 250 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में बदलते मौसम से संक्रामक बीमारी का प्रकोप बढ़ गया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जल जमाव व गंदगी से वायरल फीवर, डेंगू व मलेरिया के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। जिले में रोज डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। अब तक 250 मरीज पाजीटिव हो चुके है, इसमें 66 मरीज सक्रिय है और 184 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग बीमारी को बीमारी पर नकेल में मशक्कत करनी पड़ रही है। सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी मरीजों से फुल चल रही है। पैथोलाजी में रोज 300 से अधिक मरीजों की करीब नौ हजार ब्लड जांचें हो रही हैं। डेंगू बुखार से 17 ब्लाक के 162 गांव प्रभावित है। नगरपालिका के 49 मोहल्ले डेंगू से प्रभावित हैं।
विज्ञापन


डेंगू एक साधारण बीमारी है, लेकिन इलाज में लापरवाही से यह गंभीर रूप ले सकती है। डेंगू के हर मरीज को प्लेटलेट्स की आवश्यकता नहीं होती है। किसे प्लेटलेट चढ़ना है और किसे नहीं यह संक्रमण के स्तर पर निर्भर करता है। नगरपालिका द्वारा शुक्रवार से सभी वार्डो में फागिंग करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ अभिषेक मिश्रा, जिला सर्विलांस अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें