चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया इंग्लिशया गांव के पास हार्वेस्टर मशीन से धान की कटाई हो रही थी। इसी बीच हार्वेस्टर की चपेट में एक वृद्धा आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि घटना के बाद हार्वेस्टर लेकर आरोपी भाग निकले। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहंुची। गड़वार थाना क्षेत्र के हथौड़ी निवासी बिंदु देवी (52) धान के बाल चुन रही थीं। परिवार वालों का आरोप था कि हार्वेस्टर के चालक ने घटना के बाद शव को पुआल से ढक दिया। परिजन शव लेकर थाने पहंुचे और मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे।