फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भरौली गोलीकांड का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नरही थाने के भरौली स्थित रेस्टोरेंट में आपसी विवाद में शिवम राय को गोली मारकर फरार आरोपी को एसटीएफ ने बैरिया माेड़ से गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

भरौली पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में पांच दिसबंर की देर रात हुए विवाद में घायल शिवम राय ने संजीव राय व शिवम ठाकुर पर गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की खोजबीन में पुलिस जुटी थी। गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
एसटीएफ लखनऊ के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही की टीम को सूचना मिली कि आरोपित संजीव निवासी सोहांव बिहार में फरार होने की फिराक में है। निरीक्षक राघवेंद्र और उप निरीक्षक अतुल, प्रदीप सिंह बृहस्पतिवार को नरही भरौली मार्ग के बैरिया मोड़ के पास से 25 हजार पुरस्कार घोषित आरोपित संजीव राय को गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी कर आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी शिवम ठाकुर के साथ मिलकर शिवम राय निवासी बघौना कला को गोली मारी थी। एसटीएफ टीम ने आरोपित को नरही पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें