फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी में बढ़े 25 फीसदी मरीज, गले में संक्रमण के ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मौसम में बदलाव के कारण लोग गले में संक्रमण के बाद वायरल की चपेट में आ रहे। जिला अस्पताल और सीएचसी में ऐसे पीड़ित लोगों की संख्या 25 फीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल में 1400 से ज्यादा मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों के सीएचसी पर भी मरीजों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा मरीज बुखार व गले में संक्रमण के मिले। फिजिशियन की 310 की ओपीडी में बुखार, पेट दर्द के अलावा 68 से ज्यादा मरीज गले में संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचे। डॉक्टर पंकज झा ने कहा कि मौसम के बदलाव से मरीजों के गले में पहले संक्रमण हो रहा है, इसके बाद उन लोगों को वायरल हो रहा है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर विनोद कुमार ने कहा कि गले में दर्द होने पर मरीज रात में सोने से पहले गुनगुने पानी से गरारे करें। दिनभर गुनगुना पानी पिएं। घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें। सुबह व्यायाम, प्राणायाम और योग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें