सिकंदरपुर कस्बा स्थित बस स्टेशन चौराहा पर बस के जद में आने से तीन छात्रों के घायल होने की सूचन
सिकंदरपुर। स्थानीय कस्बे के बस स्टेशन चौराहे पर शनिवार सुबह करीब सात बजे तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से साइकिल से कोचिंग जा रहे तीन छात्र अमृत (16), बिट्टू (15) किशन (16) घायल हो गए।
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बस चालक को नीचे उतारकर उसकी पिटाई कर दी और मौके पर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अश्वनी मिश्रा ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए किसी तरह मामला शांत कराया। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि तीनों छात्रों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत सामान्य है। बस और चालक को कब्जे में ले लिया गया है तथा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। घायल होने वाले छात्रों में अमृत (16), बिट्टू (15) निवासी मोहम्मदपुर गोसाईंपुर तथा किशन (16) निवासी गोसाईंपुर हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।