फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2470 मरीजों का इलाज, 8 मरीज रेफर

विज्ञापन
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टोला शिवन राय में मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के दौरान मरीजों का उ - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
बलिया। जिले के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. योगेन्द्र दास ने बताया कि 2470 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। 8 मरीेजों को जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोग्य मेले में सांस व जोड़ों में दर्द से परेशान मरीज ज्यादा पहुंचे। ठंड बढ़ने व प्रदूषण के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्गों की सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है। बच्चों में कोल्ड डायरिया, सीने में जकड़न व बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी बढ़ गई है। एलोपैथ के चिकित्सकों की कमी से होम्योपैथी व आयुष चिकित्सकों व फार्मासिस्टों ने मरीजों का इलाज किया। कई केंद्रों पर खून जांच की की सुविधा नहीं होने से मरीज निराश हुए। खून जांच के लिए स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएचसी रेफर किया।
चितबड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नर्स पूजा कुमारी, विमलेश कुमार, लैब टेक्नीशियन संजय गुप्ता अनुपस्थित रहे। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पर ताला लटका रहा। इस चिकित्सालय पर एक डाॅक्टर, फार्मासिस्ट, वार्डबॉय की तैनाती भी की गई है। आरोग्य मेले में डॉक्टर धर्मवीर सरोज ने 32 मरीजों का उपचार किया। उन्होंने ठंड के मौसम को देखते हुए मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने सलाह दी कि सुबह 10 बजे के पूर्व धूप में बैठें। इस दौरान लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार, फार्मासिस्ट विनय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें