लालगंज। सेंट्रल बैंक लालगंज के एटीएम से बुधवार को पैसा निकालने गए मो. खुर्शीद के पीछे खड़ा एक युवक उल्टा कार्ड होने का झांसा देकर उनके हाथ से एटीएम कार्ड बदल कर भाग गया। बैरिया जाकर तीन बार में 23 हजार निकाल लिए।
सावनछपरा निवासी मो. खुर्शीद भारतीय स्टेट बैक शाखा बैरिया में अपने बचत खाते के एटीएम से लालगंज स्थित सेन्ट्रल बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गए थे। एटीएम में तीन-चार लोग खड़े थे। वह बाहर खड़े रहे। एटीएम खाली होने पर वह पैसा निकालने अन्दर गए तो उनके पीछे एक युवक आकर खड़ा हो गया। कुछ देर बाद उल्टा कार्ड लगाने की बात कहकर उनसे एटीएम लेकर बदल डाला। सर्वर खराब होने की बात कहकर बाहर निकल गया।
खुर्शीद पासबुक, एटीएम कार्ड लेकर स्टेट बैक बैरिया गए। शाखा प्रबंधक ने बताया कि धोखे से उनका कार्ड बदला गया है और तीन बार में 23 हजार बैरिया से निकाल लिए हैं। मो. खुर्शीद ने आरोप लगाया कि सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक बालेन्द्र राव से कैमरे से आरोपी युवक की पहचान करने की बात कही तो उन्होंने कैमरे का फुटेज मुंबई से देखने की बात कहकर टाल दी। अभी पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है।