फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में 217 बोरी अनाज बरामद

Wed, 27 Dec 2017 11:36 PM IST
ballia
विज्ञापन
छापे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जूड़नपुर लबे सडक स्थित एक गुप्त गोदाम पर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान कालाबाजारी की नीयत से रखे गए114 बोरी चावल 103 बोरी गेहूं बरामद किया। कार्रवाई के दौरान कोई भी कालाबाजारी नहीं मिला। गोदाम में पडी सरकारी बोरियां व पल्टी कर सस्ता बनाई गई चावल व गेहूं की बोरियों को विपणन निरीक्षक दानिश खां को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


  उधर, पत्रकारों के सवालों से तिलमिलाए डीएसओ ने मीडियाकर्मियों से बदसलृूकी की। बताया जाता है कि जिलाधिकारी को सूचना मिली की जूडनपुर स्थित एक मकान मे कालाबाजारी हेतु गरीबो का राशन उतारा जा रहा है। डीएम ने एसडीएम रसड़ा गंभीर सिंह के नेतृत्व मे टीम गठित कर तुरंत छापेमारी का निर्देश दिया। टीम मे जिलापूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह , एसडीएम सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव , जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी  नरेंद्र तिवारी ,आपूर्ति निरीक्षक श्यामनाथ शामिल रहे।

  अधिकारियों के पहुंचने पर मजदूर खाद्यान्न को पलट कर दूसरी बोरियो मे भर रहे थे। अधिकारियों के देखते ही मजदूर भाग गए। मकान मालिक दीपक यादव ने टीम के पूछताछ करने पर बताया कि उन्होने किसी विनोद नामक व्यक्ति को किराए पर कमरा दिया था। खाद्यान्न के प्रति उसने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन


 उपजिलाधिकारी ने बताया कि जांच की प्रक्रिया चल रही है दोषी जो भी होगा बख्शा नही जाएगा। इस दौरान पत्रकारों के सवाल पर जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह भड़क गए। उन्होंने कुछ मीडिया के लोगों के कैमरे छीनने का प्रयास किया। डीएसओ के इस कार्य से मीडियाकर्मियों में नाराजगी रही
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें