दया छपरा। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार के नेतृत्व में रविवार को दयाछपरा में अवैध कच्ची शराब बनाने वालों छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से 70 लीटर कच्ची शराब, एक हजार लीटर लहन बरामद किया और दर्जनों भठ्ठियों को नष्ट किया। पुलिस ने मौके पर से दो लोगों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में बैरिया सर्किल के सभी थानों की फोर्स रही।
रेवती प्रतिनिधि के अनुसार बैरिया सर्किल पुलिस ने नगर के वार्ड नंबर दो स्थित दुसाध टोली में रविवार को औचक छापेमारी किया और कच्ची शराब के धंधे में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई छापेमारी से अवैध शराब व्यवसाइयों में हड़कंप मच गया तथा वे अपना घर छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस टीम ने एक हजार ली. लहन नष्ट किया तथा दो दर्जनों से अधिक भट्ठियां तोड़ी। वहीं 90 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ ही भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद किया। इस मौके पर सीओ बैरिया उमेश कुमार के अलावा सभी थानों के एसओ व पुलिसकर्मी रहे।