फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। हिंडाल्को से संचालित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज व इको क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति नारे लगाए।
विज्ञापन

रेणुकूट नगर में निकली रैली में 250 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह चौहान ने पॉलिथीन के पर्यावरणीय नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। पहले रैली को विद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर प्रधानाचार्य ने रवाना किया। नगर के मुख्य बाजार से गुजरते हुए हिंडाल्को आवासीय परिसर से होते हुई रैली विद्यालय में सभा के रूप में तब्दील हो गई। रैली के दौरान स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों व कॉलोनीवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए पॉलिथीन का प्रयोग न करने का आग्रह किया गया। विद्यार्थियों ने बाजार के दुकानदारों एवं जनसाधारण को स्वयं से निर्मित कर कागज के थैलों का वितरण भी किया गया। पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाले उत्पादों के बहिष्कार करने तथा इको फ्रेंडली उत्पादों के उपयोग करने का संदेश दिया। आयोजन इको क्लब प्रभारी सोमा जोशी के निर्देशन में किया गया। इस दौरान शिक्षिका सुमन त्रिपाठी, मीरा जायसवाल, पूनम वाष्र्णेय, शिक्षक धनंजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रियरंजन सिंह, राजीव तिवारी, एचएन सिंह, शरद चंद पांडेय, शशिकांत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें