फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष बने संदीप, महामंत्री के पद विकास जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव गहमा-गहमी के बीच हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संदीप कुमार यादव त्यागी को 656 व रौशन दुबे को 574 मत मिले। इस तरह संदीप कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रौशन को 82 मतों से पराजित किया। वहीं महामंत्री पद पर विकास कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी सोनू कुमार वर्मा को 134 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से दो बजे तक मतदान हुआ। दोपहर बाद तीन बजे से मतगणना शुरू कराई गई। करीब पांच बजे मतगणना समाप्त हुई। इसके बाद कालेज के प्राचार्य डा. गणेश पाठक व चुनाव अधिकारी डा.श्याम बिहारी श्रीवास्तव ने बैरिया तहसीलदार शशिकांत मणि की उपस्थिति में विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई। छात्र संघ चुनाव के कुल पांच पदों पर मात्र सात प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार यादव, पुस्तकालय मंत्री पद पर मोहित कुमार सिंह तथा कला संकाय पद पर राजेश कुमार ठाकुर एकल प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित हो गये। पांच पदों मे से मात्र दो पदों पर ही मतदान हुआ। इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी डा. शिवेश राय, डा. गौरी शंकर द्विवेदी, डा. भूपेश सिंह, डा. सुनील कुमार ओझा, डा. कृपाशंकर पाण्डेय, डा. परमानन्द पाण्डेय, संतोष कुमार मिश्र, शिवजी तिवारी, ओम प्रकाश सिंह, अच्छे लाल ठाकुर, नागेंद्र तिवारी, सुबास सिंह आदि मौजूद रहे।
इनसेट...
36 मत मिले अवैध
रामगढ़। छात्रसंघ चुनाव में कुल 1920 मतदाता छात्र छात्राओं में से 1243 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें से 36 अवैध रहे। सारी चुनाव प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग करायी गयी ।
विज्ञापन

इनसेट...
समर्थकों के बीच टकराव भी
रामगढ़। अपने प्रत्याशियों के जीत को लेकर समर्थकों के बीच टकराव की स्थिति भी बनी,लेकिन पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। जैसे ही चुनाव अधिकारी ने परिणाम की घोषणा की जमकर अबीर गुलाल उड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें