सुदिष्टपुरी स्नाकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच छात्र संघ चुनाव कराया गया। सुबह से शुरु हुए मतदान के दौरान बीच-बीच में नोंक-झोंक भी होती रही। इस दौरान कुल 1877 मतदाताओं में 1249 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के छह प्रत्याशियों में रविकुमार मौर्य को 385 मत मिला। जबकी उनके प्रितिद्वन्दी प्रवीण कुमार सिंह को 243 मत मिले। जिससे रविकुमार मौर्य को 142 मतों से विजयी घोषित किया गया। जबकि महामंत्री के पद पर अमित कुमार 415 मतों से विजयी घोषित किए गए।
इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद के लिए दिव्यांग प्रत्याशी सर्वजीत कुमार सिंह को 734 मत मिला जबकी उनके प्रतिद्वन्दी राजकुमार यादव को 489 मत मिले सर्वजीत को 245 मतों से विजयी घोषित किया गया। महामंत्री पद के उम्मीदवार अमित कुमार शर्मा को 825 मत मिला वही उनके प्रतिद्वन्दी सूर्यकांत यादव को 410 मत मिला इस तरह अमित कुमार शर्मा को 415 मतों से विजयी घोषित किया गया। पुस्तकालय मंत्री कृष्ण गुप्ता को 650 मत मिला तो उनके प्रतिद्वन्दी इरफान आलम को 574 मत मिले इस तरह कृष्ण गुप्ता 76 मतों से विजयी घोषित किये गए। विजयी उम्मीदवारों को चुनाव अधिकारी डाक्टर प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाया। महाविद्यालय के प्रचार्य डाक्टर सुधाकर तिवारी ने सकुशल चुनाव सम्पन्न होने पर आभार जताया। वही सुरक्षा के लिए उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक, क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार के साथ ही भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।