फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार में पानी निकासी विकराल समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला कारागार में पानी निकासी की समस्या गंभीर बनी हुई है। बारिश होने पर परिसर में घुटने भर पानी भर जाता है, जिससे बंदियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कारागार का परिसर सड़क से नीचा होने के कारण बरसात का पानी परिसर में लग जाता है। जिसे निकालने के लिए पंपिंग सेट के अलावा कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

जिला कारागार का निर्माण जिस समय हुआ था। उस समय उसका परिसर काफी ऊंचा था। इसके अलावा कारागार के आसपास आबादी दूर-दूर तक नहीं थी। लेकिन समय करवट लेता गया और कारागार के चारों तरफ घनी आबादी बस गई। वहीं दिन पर दिन नगर की सड़कें ऊंची होती चली गई। जिसके कारण जिला कारागार का परिसर और नाली दिन पर दिन सड़क से नीचा होता चला गया। आलम यह है कि करीब पांच-सात वर्षो से बरसात के सीजन में हल्की बारिश में भी कारागार परिसर में पानी लग जाता है। जिसे बाहर निकालने के लिए पंपिंग सेट के अलावा कारागार प्रशासन के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। कारागार परिसर में पानी लग जाने के कारण संक्रामक रोगाें के पांव पसारने की भी संभावना प्रबल हो जाती है। हालाकि इससे निजात के लिए कारागार प्रशासन द्वारा डीटीपी का छिड़काव कराया जाता है। बावजूद बरसात का पानी निकलने की समस्या पूर्वरत की तरह आज भी बनी हुई है। इस बाबत नवागत जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्या ने बताया कि परिसर में बरसात का पानी लगने की समस्या गंभीर है। कारण कि कारागार परिसर व नाली सड़क से काफी नीचे है। जिसके चलते बरसात का पानी बाहर नहीं निकल पाता है। बावजूद पंपिंग सेट से पानी बाहर निकला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें