फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2030 मरीजों का हुआ इलाज

विज्ञापन
मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला में न्यू पीएचसी बछईपुर पर मरीज का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले के 81 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और बाढ़ राहत केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2030 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया। वायरल संक्रमण, तेज बुखार, सिरदर्द, खांसी, पेट दर्द, जोड़ों व बदन दर्द तथा त्वचा रोग से पीड़ित मरीज अधिक पहुंचे।
विज्ञापन

इंदरपुर। क्षेत्र के पीएचसी और न्यू पीएचसी पर आयोजित मेले में बुखार, सर्दी-जुकाम के मरीज अधिक पहुंचे। न्यू पीएचसी बच्छईपुर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष कुमार चौहान ने 90 मरीजों का उपचार किया। न्यू पीएचसी कसौंडर में आयुष चिकित्सक डॉ. राजेश यादव ने 26 मरीजों को देखा। भीमपुरा नंबर दो में भी मरीजों का उपचार किया गया। क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड के लक्षण वाले मरीज भी पहुंचे। बदलते मौसम के कारण सर्दी-जुकाम और सांस संबंधी परेशानी के मरीजों की संख्या भी रही। चिकित्सकों ने जांच के बाद दवाएं वितरित कर साफ-सफाई और सावधानी बरतने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चिलकहर में 60, संवरा में 45, बच्छईपुर में 94, कुरेजी में 22, उंचेड़ा में 29 और नगपुरा में 23 मरीजों का उपचार हुआ। छह केंद्रों पर कुल 273 मरीजों ने लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें