फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैकल्पिक विवाद समाधान की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राथमिक विद्यालय जीराबस्ती में वैकल्पिक विवाद समाधान, मध्यस्थता केंद्र व लोक अदालतों के कार्यशैली के बावत विशेष शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया ।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार ने वैकल्पिक विवाद समाधान व मध्यस्थता के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि जिस आपसी विवाद का समाधान कराया जाता है, उससे दोनो पक्षों के बीच मधुर संबंध भविष्य में भी बने रहते है। चाहे परिवार हो या पड़ोसी। सिविल से संबंधित कौन-कौन से मामले मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से हल किए जा सकते हैं, इस पर उन्होंने विस्तृत जानकारियां दी। इस अवसर पर ओम प्रकाश दुबे एसडीआई, विमला श्रीवास्तव प्रभारी प्रधानाध्यापक, रत्ना देवी, राजू श्रीवास्तव प्रधान प्रतिनिधि व कई पीएल उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें