फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत देना अपना अधिकार, बदले में न लेना उपहार..

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज अंतर्गत मिड्ढा गांव में बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में निकाला गया। रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली प्राथमिक विद्यालय मिड्ढा से निकल कर बाजार होते हुए वन और गांव में भ्रमण कर पुन: विद्यालय पर पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राएं नारे लगा रहे थे कि सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। नून रोटी खाएंगे, मतदान करने जाएंगे। जन-जन की पुकार है, वोट देना हमारा अधिकार है। मत देना अपना अधिकार, बदले में न लेना उपहार.. आदि लगाए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी व शिक्षकों ने 19 मई को होने वाले मतदान में अधिकाधिक संख्या में पहुंच अपने मत का प्रयोग करने की अपील की। इस ंमौके पर प्राथमिक विद्यालय नंबर-एक व दो, प्राथमिक विद्यालय पूर्वी, जूनियर हाई स्कूल के समस्त प्रधानाध्यापक, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, रसोइयां आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें