फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी सरकारी सेवक आमलोगों की सेवा के लिए हैं : अनिल कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शुक्रवार को मनियर इंटर कॉलेज परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्राधिकरण के सचिव ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के बारे में बताया और विधिक जानकारी दी।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार ने कहा कि सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी आम लोगों की सेवा के लिए हैं। आपकी कोई भी समस्या हो तो बिना संकोच किए संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के पास जाकर उन्हें समस्याएं बताएं और उसका समाधान कराएं। कहा कि परिवार बच्चों का प्राथमिक पाठशाला है जहां बच्चों के लालन-पालन और भविष्य निर्माण की शिक्षा दी जाती है। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को दीवानी न्यायालय के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत बताया कि इसमें छोटे मुकदमे सुलह समझौते से निस्तारित होते हैं। राजस्व, बिजली, टेलीफोन आदि जो भी मामले हो इसमें लगवाकर समाधान कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें