फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40.49 करोड़ से होंगे कार्य, 70 हजार की आबादी होगी सेफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया (जयप्रकाशनगर)। समाजवाद के पुरोधा रहे जयप्रकाश नारायन का सिताबदियरा वर्षों से कटान का दंश झेलते चला आ रहा है। लेकिन अब सिताबदियरा में कटान रोकने के लिए दो रिंग बांध का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 40.4976 करोड़ धनराशि की स्वीकृति हो चुकी है और इससे होने वाले कार्य से दर्जनों गांवों की करीब 70 हजार की आबादी गंगा व घाघरा की बाढ़ और कटान से सुरक्षित हो जाएगी। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने 17 अप्रैल के अंक में इंतजाम के नम पर बस आश्वासन प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

सिताबदियरा क्षेत्र में मुरलीछपरा ब्लॉक के इब्राहिमाबाद नौबरार व कोडनहा नौबरार ग्राम पंचायत के कई गांव पिछले कई सालों से गंगा व घाघरा की बाढ़ व कटान का दंश झेल रहे हैं। बाढ़ व कटान के समय हर साल जनप्रतिनिधि व अधिकारी पहुंचते हैं, आश्वासन भी देते हैं लेकिन इसका कोई हल नहीं निकाला जाता था। योगी सरकार ने कटान रोकने को लेकर धन तो स्वीकृत किया गया और अप्रैल माह में टेंडर प्रकिया पूरा करके किन्हीं कारणों से उसे रद्द भी कर दिया गया। इसके चलते समय रहते कटान रोधी कार्य होने की उम्मीद समाप्त हो चुकी थी। अमर उजाला ने 17 अप्रैल की अंक में इंतजाम के नाम पर बस आश्वासन प्रकाशित किया तो जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को कटान रोधी कार्य से संबंधित कागजी कार्यवाही पूरा कर जल्द कार्य करवाने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर सोया विभाग जागा और दो मई को कागजी काम पूरा कर लिया।
बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि गंगा व घाघरा से सटे सिताबदियरा को कटान से निजात दिलाने के लिए 40.4976 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है, जल्द ही कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य से दो पंचायतों सहित दर्जनों गांवों की करीब 70 हजार की आबादी गंगा व घाघरा की बाढ़ और कटान से पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट...
दो पंचायतों के कई गांव होंगे सुरक्षित
कटान रोकने के लिए मुरलीछपरा ब्लॉक के इब्राहिमाबाद नौबरार पंचायत के सुफल टोला, रामेश्वर टोला, घूरी टोला, नवका टोला का कुछ भाग, बड़का सुफल टोला, शिवनारायण टोला, दलेल टोला की आबादी सुरक्षित हो जाएगी। इसके अलावा कोड़हरा नौबरार पंचायत के भवन टोला, सठिया के साथ बीएसटी बांध के कटने के दहशत में जी रहे दर्जनो गांव अब सुरक्षित हो जाएंगे। इन गांवों से अब गंगा व घाघरा नदी के कटान की दूरी कहीं करीब 300 मीटर तो कहीं 100 मीटर से भी कम है।

इनसेट...
दो हिस्से में बनेगा 2.30 किमी लंबा रिंग बांध
बाढ़ खंड के सहायक अभियंता चंद्रमोहन साहिल व जूनियर अभियंता मुन्ना यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सीमा में दो हिस्से में रिंग बांध का निर्माण कार्य कराया जाएगा। बताया कि एक हिस्से में 1125 मीटर और दूसरे हिस्से में 1175 मीटर में रिंग बांध बनाया जाएगा। यह रिंग बांध दो हिस्से में बनने का कारण छपरा बिहार के दो पंचायत सिताबदियरा और प्रभुनाथनगर है। इसके बाद उत्तर प्रदेश का पंचायत इब्राहिमाबाद नौबरार (अठगावां) है। बताया कि इस बांध को बनाने की जद में जिन किसानों की जमीनें पड़ेंगी उन सभी किसानों से बातचीत कर ली गई है। बांध के नीचे जमीनी सतह की चौड़ाई 70 मीटर व ऊपर की चौड़ाई 25 मीटर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें