फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: निर्धारित अवधि में पीपा पुल चालू न होने से 20 हजार आबादी को दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। विकास खंड हनुमानगंज के ग्राम पंचायत कोट अंजोरपुर मंझरिया गांव के सामने मगई नदी में बना पीपा पुल का चालू न होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पीपा पुल 15 अक्तूबर तक चालू हो जाना चाहिए था लेकिन अभी तक अधूरा है, जिससे 20 हजार से अधिक आबादी को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मंझरिया निवासी शिवकुमार मिश्र उर्फ नन्हे बाबा ने बताया कि मगई नदी में बना पीपा पुल बाढ़ के दिनों में बंद हो जाता है। इस पीपा के पुल से कोट अंजोरपुर, भिखारीपुर, मंझरिया मिल्की, मठिया, नरहीं, मयदनवा,कर्णपुरा,रामपुर, चितबड़ागांव के हजारों लोगों का आवागमन होता है। साथ ही कम समय में कम दूरी तय कर लोग एनएच- 31 पर पहुंच जाते हैं। पीपा पुल चालू नहीं होने से लम्बी दूरी तय करनी पड़ रही है। पुल चालू नहीं होने से 20 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हैं। शादी-विवाह के सीजन में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें