फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कचरे से पटीं शहर की सड़कें और गलियां, लोग परेशान

विज्ञापन
नगरपालिका कर्मचारियों के हड़ताल के चलते नगर के विशुनीपुर में सड़क पर पड़ा कूड़ा।संवाद
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका परिषद में कर्मचारियों के साथ ही सफाई कर्मियों के वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को हड़ताल पर जाने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई हैं। हड़ताल के चलते कूड़े का उठान नहीं हो सका, जिससे शहर के प्रमुख चौक-चौराहे पर बदबू आ रही है। इससे वहां से गुजरने वाले लोग अब नाक बंद करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। शहर में प्रतिदिन करीब 50 टन तक कचरा निकलता है। घरों व दुकानों से निकलने वाले कूड़े चौराहे या मोड़ पर फेंके जाते हैं। फिर नगर पालिका के कर्मचारी उसे उठाते है। ऐसे में शहर के सिविल लाइन, मिड्ढी, मालगोदाम तिराहा, बिशुनीपुर व जगदीशपुर आदि स्थलों दिनभर कूड़ा पड़ा रहा।
विज्ञापन

गलियों में लगे कचरे के ढेर से उठने वाली बदबू लोग परेशान दिखे। मोहल्लावासी ददन यादव, वेद प्रकाश गुप्ता, मनीष, विकास, मुरली धर, विनोद आदि ने कहा कि सड़क व गलियों में गंदगी से छुट्टा पशुओं का जमावड़ा पूरे दिन लगा रहा। इससे बीमारियां बढ़ने की आशंका है। प्रशासन को पहल कर कर्मचारियों की समस्याओं को निस्तारित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें