बलिया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना रूकने के बजाय और बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में कुछ राहत मिली है, केवल 27 लोग ही संक्रमित पाए गए है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 323 हो चुकी है। आज 24 लोग स्वस्थ हुए। वहीं अब तक कुल 89 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस की संख्या 233 है।
सोमवार को 2614 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में कोरोना की तीसरी लहर जनपद में तेजी से पांव पसार रहा है। इसके रोकथाम के लिए जनपद में करीब 75 टीमें प्रतिदिन पांच हजार से अधिक सैंपलिंग लेेने का काम कर रही है। वहीं टीकाकरण भी युद्घस्तर किया जा रहा है। सीएमओ ने जनपदवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने तथा अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर टीका लगाने का अपील किया है।