फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia Murder Case: हथियार से लैस 20 युवकों ने की दुकानदार की हत्या की, गांव में तनाव; पुलिस फोर्स तैनात

Mon, 17 Mar 2025 09:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia Murder Case: बलिया जिले में 20 युवकों ने दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। 
विज्ञापन
बलिया में दुकानदार की हत्या के बाद गांव में तैनात पुलिस व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सरया गांव में शनिवार की रात पुराने विवाद को लेकर 20 से अधिक की संख्या में धारदार हथियार से लैस युवकों ने घर पर हमला बोलकर किराना दुकानदार राजेश साहनी (40) की हत्या कर दी। घटना की खबर लगते ही प्रशासन व गांव में खलबली मच गई। मौके पर एएसपी अनिल कुमार झा, सीओ प्रभात कुमार दलबल ले साथ पहुंच घटना की जानकारी ली। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक राजेश साहनी की पत्नी मीना देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 14 संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया है। घटना को लेकर गांव में तनाव है। पीएसी व पुलिस तैनात कर दी गई।

ये है मामला
सरयां गांव में 11 मार्च को आई एक बरात में नाच-गाने में बगल के गावं डुमरी के कुछ युवकों ने हंगामा किया था। इसका विरोध करने पर दुकानदार के बेटे रूपेश साहनी ने किया था। इस पर विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया था। लेकिन इसको लेकर दोनों गांव के युवकों में तनाव व्याप्त था। शनिवार रात करीब 20 से अधिक की संख्या में युवकों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से लैस होकर रूपेश के घर पर हमला कर दिया। घर व दुकान के बाहर बैठे पिता राजेश साहनी ने विरोध जताया तो राजेश पर ही धारदार हथियार से हमला कर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन


शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। पड़ोसियों ने घायल राजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नौ नामजद आरोपियों में विश्वनाथ, राम तारा, मल्लू पुत्र सूर्यनाथ, नितेश उर्फ विक्की पुत्र मुद्रिका, इंद्र देव, नीरज, बबी, मंटू कुमार, विशाल कुमार का नाम शामिल है।

क्या बोले अधिकारी
कुछ मनबढ़ युवकों ने हमला बोलकर राजेश साहनी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। उनकी पत्नी की शिकायत पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओजी सहित तीन टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित है। जल्द ही सभी गिरफ्तार होगे। -अनिल कुमार झा, एएसपी उत्तरी 
 
विज्ञापन

डुमरी के मनबढ़ युवकों का क्षेत्र में आतंक

घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सरयां में दुकानदार की हत्या के बाद लोगों में दहशत है। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। दोनों गांव में अक्सर छोटे-बड़े मामले को लेकर विवाद होता रहता है। पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न करने के कारण डुमरी के मनबढ़ युवक हमेशा क्षेत्र में मारपीट करते रहते हैं। इनका क्षेत्र में आतंक व्याप्त है।

गांव में बाजार लगने के कारण इनका कोई विरोध नहीं करता है। अगर कोई इसका विरोध कतरा है तो घर की महिलाएं बाहर निकल कर हंगामा करने लगती है। यही कारण रहा कि गांव के 20 से अधिक युवक धारदार हथियार से लैंस होकर बगल के गांव सरयां पहुंचे लेकिन इसका कोई विरोध नहीं किया।

पुलिस तक को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। घटना के बाद पुलिस को खबर लगी, सुबह पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक-एक घर की तलाशी ली। कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। गांव के मनबढ़ युवक घर छोड़कर रात से फरार हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि दुकानदार की हत्या करने वाले हमलावरों पर बाबा का बुलडोजर चलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें