फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज को 20 लाख का नुकसान, आवागमन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अग्निपथ योजना को लेकर जिले में शुक्रवार को हुए बवाल में यूपी रोडवेज को करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। इस प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने एक अनुबंधित बस को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद कई मार्ग पर दोनों ओर से बसों का आवागमन दिन भर के लिए पूरी तरह बंद करा दिया गया हैं। जबकि बवाल के बाद से राजस्व की क्षति के तौर पर प्रतिदिन लगभग पांच से छह लाख रुपये का नुकसान रोडवेज को उठाना पड़ रहा है। कारण कि घटना के बाद यात्रियों की तादाद कम हो गई है।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, यूपी रोडवेज की एक अनुबंधित बस को क्षतिग्रस्त किया गया है। जिसके मरम्मत पर करीब 60 से 70 हजार रुपये का व्यय होने की संभावना है। एआरएम राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि वाराणसी के लिए फिलहाल यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके अलावा एहतियात भी बरता जा रहा है, जिसके तहत रोडवेज की बसों को जीरा बस्ती स्थित वर्कशाप में खड़ा किया जा रहा हैं। बस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या के आधार पर एक-एक कर बसों को भेजा जा रहा है। ताकि किसी अप्रिय घटना के दौरान नुकसान को कमतर किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसके अलावा चालकों और परिचालकों को यह हिदायत दी गई है कि भी रास्ते में कहीं भीड़ दिखाई देने पर गाड़ी पहले ही रोक ले और सुरक्षित स्थान पर हट जाए। बताया कि अधिकांश अनुबंधित बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।
रोडवेज की 28 बसें उपचुनाव में लगी
बलिया डिपो के एआरएम राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिवहन निगम की 28बसों को आजमगढ़ में हो रहे लोकसभा उपचुनाव में पुलिस व होमगार्ड के गन्त्वय तक पहुंचाने के लिए चुनावी ड्यूटी में लगाया गया है। इनमें से 13 बसों में पुलिस के जवान व 15 बसों में होमगार्ड के जवान चुनाव ड्यूटी में भाग लेने के लिए आजमगढ़ रवाना हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें