फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1984 के दंगा पीड़ितों के घावों पर नमक छिड़क रही कांग्रेस- स्मृति

विज्ञापन
1984 के दंगा पीड़ितों के घावों पर नमक छिड़क रही कांग्रेस- स्मृति
विज्ञापन
बेल्थरारोड। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 1984 के दंगे पर सैम पित्रोदा के बयान कि जो हुआ वह हुआ पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस आज दंगा पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़क रही है। राहुल गांधी को सिर्फ चुनाव के समय जनता की याद आती है। भाजपा राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित है जबकि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के समय इटली छोड़कर देश में आते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय जीएमएएम इंटर कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार को सलेमपुर के भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन को महामिलावट का गठबंधन बताया। कहा, जनता ने महामिलावट की राजनीति करने वालों को सबक सिखाने का मन बना लिया है। बागी धरती के लोगों ने जिस प्रकार अंग्रेजों को देश से भगाया, उसी प्रकार महामिलावट करने वालों का भी पर्दाफाश करेगी।
उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि देश की जनता ने भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए मोदी के हाथों देश की बागडोर सौंपी थी। उसपर खरा उतरते हुए भाजपा सरकार ने दस करोड़ परिवारों में शौचालय निर्माण कराया। सात करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस चूल्हा दिया। कहा कि मोदी राज में दुश्मन के घर में घुसकर सेना ने जवाबी कार्रवाई की। देश को सशक्त राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। उन्होंने कहा कि जब गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बनता है तो ओछी राजनीति करने वालों की परेशानी बढ़ जाती है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा, विधायक धनंजय कनौजिया, संजय यादव, नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, विनोद शंकर दुबे, वीरेंद्र चौहान, दिनेश्वर सिंह, शेषनाथ आचार्य, मनोरमा गुप्ता, मीरा सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, दयानंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें