फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समितियों पर खाद-बीज नहीं, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैरिया। रबी की बुआई को लेकर किसान डीएपी के परेशान हैं और सहकारी समितियों पर अभी तक डीएपी उपलब्ध नहीं हो सकी है। रबी की बुुआई के लिए किसानों की ओर से बीज के साथ डीएपी का प्रयोग किया जाता है लेकिन क्षेत्र के किसी सहकारी समिति पर अभी तक डीएपी नहीं पहुंचने के कारण किसानों को मजबूरन बाजारों से खरीदना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि हर बार खेत बोने के लिए डाई, यूरिया व बीज के लिए जूझना पड़ता है। किसानों की मानें तो वर्तमान में दलहनी फसलों की बुआई चल रही है लेकिन किसी भी सहकारी समिति पर खाद व बीज नहीं मिल रहा है। बताया कि मौसम सही रहा तो 15 नवंबर से गेहूं की बुआई भी शुरू हो जाएगी जिसके लिए अधिक किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि रकबे में गेहूं की बुआई की जाती है। किसानों की माने तो बाजार में सस्ते मूल्य पर डीएपी बिक रहा है, लेकिन बाजार की डीएपी पर विश्वास नहीं रहता है।
इनसेट...
डीएपी व बीज के लिए भटक रहे किसान
जयप्रकाशनगर। सरकार के किसान हित में कार्य करने का दावा क्षेत्र में हवाहवाई साबित हो रहा है। रबी की बुआई शुरु होने के बावजूद साधन सहकारी समितियों पर खाद और बीज नदारह हैं। विकास खंड मुरली छपरा के साधन सहकारी समिति चांददीयर को चार पंचायतों के किसानों को खाद व बीज की आपूर्ति का जिम्मा है। लेकिन इस समिति पर अब तक खाद बीज उपलब्ध नहीं है जिसके कारण चांददीयर, इब्राहिमाबाद नौबरार, इब्राहिमाबाद उपरवार व कोड़रहा नौबरार पंचायत के सैकड़ों किसानों को बाजार से ऊंचे दामों पर खाद और बीज की खरीददारी करनी पड़ रही है। इससे क्षेत्र के किसानों में समिति के सचिवों और अधिकारियों के प्रति आक्रोश है। उधर, साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष जज प्रसाद यादव, उपसभापति फागु राम व निदेशक बलिराम यादव, अमरनाथ यादव, मुन्ना यादव आदि का कहना है कि हम लोग किसानों की समस्या को देखते हुए इस सम्बंध में पिछले 27 अक्टूबर को ही सहायक निबंधक को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए खाद व बीज के आपूर्ति की मांग कर चुके हैं लेकिन आपूर्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
रबी की बुआई को देखते हुए प्रत्येक सहकारी समिति पर डीएपी व अन्य खाद तथा बीज उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा जाएगा। जल्द ही इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
लालबाबू दुबे
एसडीएम, बैरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें