बांसडीह। द रेवेन्यू बार एसोसिएशन तहसील बांसडीह का शपथ ग्रहण समारोह तहसील सभागार में सोमवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि अधिवक्ता अपने काले कोट की मर्यादा रखें तो कोई आपकी अवहेलना नहीं कर सकता। आप अपने शपथ के अनुसार ही अपना कार्य करें। बार और बेंच का आपस में सामंजस्य स्थापित होने चाहिये। आप अधिवक्तागण भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करने में अपना सहयोग प्रदान करें। हम उपस्थित अधिकारियों से अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कर जनता को न्याय दिलवाने में सहयोग करें। विशिष्ट अतिथि श्रीभगवान पाठक ने कहा कि अधिकारी एवं अधिवक्ता मिलकर कर गरीबों को न्याय दिलायें। जिलाध्यक्ष विनोद शंकर ने कहा कि आम जनता इस तहसील में आज इस बात की खुशी महसूस कर रही है कि उप जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग व तहसीलदार शिवसागर दुबे ईमानदार हैं और बांसडीह तहसील में गरीबों को न्याय मिल रहा है। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह, महासचिव कृपचारण शुक्ला, उपाध्यक्ष रामराज तिवारी, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, सचिव प्रकाशन अनिल कुमार पांडेय, अरुण कुमार मिश्र, नजरुल हक अंसारी, गोपाल मिश्र, राजेंद्र नाथ मिश्र, संजीव कुमार सिंह,राजीव कुमार सिंह, आशीष कुमार श्रीवास्तव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर एसडीएम अनपूर्णा गर्ग, लक्ष्मण दुबे, उमाशंकर पाठक, डॉ डीके शुक्ला, माधो प्रसाद गुप्ता, नव निर्वाचित मंडल सयोजक प्रतुल कुमार ओझा, विद्याशंकर पांडेय, पूनम गुप्ता आदि रहे। अध्यक्षता जय प्रकाश पांडेय एडवोकेट एवं संचालन रामराज तिवारी ने किया।