फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के मालवीय थे मुरली बाबू : उपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के टाउन इंटर कालेज परिसर में जिले के मालवीय मुरली बाबू की 124 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सूबे के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी और विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने मुरली बाबू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री तिवारी ने कहा कि मुरली बाबू ऐसे व्यक्ति थे। जो जिले को शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा आगे बढ़ाने की सोच में लगे रहते थे। हमें उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि अपने समय में विकट परिस्थितियों में रहकर मुरली बाबू ने शिक्षा के क्षेत्र में जो विकास किया। वह काफी अनुकरणीय है।
विज्ञापन

इस मौके पर टाउन एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस साल हम 125वीं जयंती पर हम मुरली बाबू के स्मृतियों को सहेजने के लिए कालेज परिसर में मुरली भवन का निर्माण कर उनके स्मृति को संजोने के लिए संग्रहालय बनाएंगे। इसके साथ ही प्रयास किया जाएगा कि मुरली बाबू की स्मृति में डाक टिकट भी जारी हो। इस मौके पर सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष बालकृष्ण अग्रवाल, अरविंद श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, टाउन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. बीके सिंह, डॉ. अखिलेश राय, डॉ. दिलीप कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें