फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्द्रशेखरनगर से कदम चौराहे तक फ्लाईओवर बनाने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर की सौगात मिली है। चंद्रशेखर नगर से कदम चौराहे तक करीब चार किमी लंगे फ्लाईओवर के लिए एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर व डीएम ने किया मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

बनाने की कवायद अब शुरू हो गई है। मंगलवार को नेशनल हाईवे अथारिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवीन मिश्रा संग जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने कदम चौराहे से चंद्रशेखर नगर तक मौका मुआयना किया। साथ ही राजस्व विभाग की एक टीम के साथ बकायदा नापी कराई। मंगलवार के मौका-मुआयना का प्रमुख उद्देश्य स्थानीय प्रशासन द्वारा जमीन की सहमति लेनी थी। सभी अधिकारी कदम चौराहे पर पहुंचे। राजस्व विभाग के चार लेखपालों की टीम पैमाइश करनी शुरू कर दी। कदम चौराहे पर नापजोख करने के बाद पूरी टीम स्टेशन मालगोदाम के पास भी नापी की। वहां से फ्लाईओवर के शुरुआती प्वाइंट कृष्णा टॉकीज के पास गए। इस दौरान संभावित फ्लाईओवर के मैप के साथ प्रोजेक्ट डायरेक्टर व जिलाधिकारी आपस में चर्चा करते रहे। बताया गया कि फ्लाईओवर निर्माण के समय मध्य में 25 मीटर की चौड़ाई जबकि शुरूआत व अंतिम स्थल पर 30 मीटर जमीन उपलब्ध कराने की बात कही गई। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवीन मिश्रा ने बताया कि गाजीपुर-हाजीपुर फोरलेन का भी प्रस्ताव तैयार हो रहा है। बलिया में बाईपास को लेकर भी अधिकारियों ने आपस में चर्चा की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल, तहसीलदार, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, व बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, एसएलओ के प्रधान लिपिक उपेंद्र सिंह साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें