बलिया। अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान में खेजुुरी व स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने सोमवार की शाम पिपराकला गांव से फरार चल रहे अभियुक्त अजित नट को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। अभियुक्त पर 15 हजार रुपये का ईनाम था।
ज्ञात हो कि थानाध्यक्ष खेजुरी व प्रभारी स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से मुखबीर की सूचना पर पिपराकला गांव में छापेमारी कर 15 हजार का ईनामी शातिर लुटेरा अजीत नट पुत्र श्यामा नट निवासी खरहाटार को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया। अभियुक्त के विरुद्घ मनियर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था। अभियुक्त वांछित था और फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा 15 हजार रुपया इनाम की घोषणा की गयी थी।