बलिया। विभिन्न मांगों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों का धरना पांचवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। शिक्षक संघ के इस आंदोलन में अन्य सहयोगी संगठनों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
डॉ. वीर बहादुर सिंह ने कहा कि वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक में इस पद पर काम करने की काबलियत नहीं है। आनंद यादव ने कहा कि शिक्षक कर्मचारियों के आंदोलन को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। विष्णुदेव राय ने शिक्षक कर्मचारियों को आंदोलन में शत प्रतिशत भागीदारी करने का आह्वान किया। श्रमिक समन्वय समिति के अध्यक्ष बलवंत कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों को बार-बार वेतन भत्ता आदि के लिए तरसाना ने केवल अनैतिक है बल्कि समाज विरोधी कृत्य भी है।
अजय कुमार सिंह ने आंदोलन में हर तरह का सहयोग देने का वादा किया। इस मौके पर अशोक श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, राघवेंद्र नारायण सिंह, शैलेष राय, डा. जितेंद्र राय, विजय प्रकाश चौहान, लल्लन प्रसाद यादव, विजेंद्र प्रताप सिंह, विजय शंकर यादव, रमेश कुमार, चंद्रशेेखर विश्वकर्मा, हरेंद्र कुमार सिंह, अंजू पांडेय, बिंदू सिंह, प्रभावती पांडेय, स्मिता सिन्हा, शिक्षा त्रिपाठी, अरुण कुमार ओझा, अवध किशोर पाठक, डा. सुनील कुमार राय, नरेंद्र भारद्वाज आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केके पांडेय व संचालन धर्मनाथ सिंह ने किया।
उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने तथा लेखाधिकारी द्वारा कार्य न करने के कारण सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं प्रधानाचार्यो का मार्च, अप्रैल तथा कुछ विद्यालयों का फरवरी माह का वेतन अब तक नहीं मिला। जिससे क्षुब्ध शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगे रखी।
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के शिक्षक एवं शिक्षणेतर संघ का प्रतिनिधिमंडल अश्वनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रभारी जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों ने पिछले दो माह से वेतन न मिलने की बात रखते हुए बताया कि डीआईओएस लगातार कार्यालय से गायब चल रहे है। वहीं लेखाधिकारी की संवेदनहीन तथा वेतन देने के प्रति उदासीनता के विषय में प्रभारी जिलाधिकारी को जानकारी दी। वेतनशीघ्र दिलवाने के आश्वासन देने के साथ ही जिले के डीआईओएस कार्यालय के चिंतनीय स्थिति को आलाधिकारियों तक पहुंचाने के लिए शीघ्र आख्या भेजने का आश्वासन एडीएम मनोज सिंघल ने दिया। प्रतिनिधिमंडल में संजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, नरेंद्र शुक्ल, ब्रजेश सिंह, आत्मानंद सिंह, अनिल पांडेय, अनिल सिंह, उमेश चौबे, हेमंत सिंह, आनंद मोहन, राजीव रंजन आदि मौजूद रहे।