फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गौरीशंकर राय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय करनई के बीएड चतुर्थ सत्र की छात्राओं का सात दिवसीय उत्तर प्रदेश भारत स्कॉउट एवं गाडइ प्रशिक्षण शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इसमें इन्हें विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मुरली मनोहर टॉउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पतिशास्त्र की प्रोफेसर तथा जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की कार्यक्रम संयोजिका डॉ. निशा राघव ने छ़ात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय बहुत चुनौतीपूर्ण है। सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, पर्यावरणीय सभी क्षेत्रों में असामंजस्य और उथल पुथल की स्थिति है। देश युवाओं की तरफ देख रहा है। विशिष्ट अतिथि मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष डा. आर पी राघव ने कहा कि स्काउट एवं गाडड प्रशिक्षण देशहित में कुशल एवं सार्थक नागरिक निर्माण की प्रक्रिया है। प्रबंधक वीरेन्द्र राय ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से व्यक्ति में सामूहिकता तथा सामाजिकता का भाव पैदा होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक डा. श्रीराम सिंह, प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने छात्राओं को शुभकामनाएं व आर्शीवचन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. निशा राघव व संचालन प्रशिक्षकद्धय बृजेश गुप्ता व अंकित उपाध्याय ने संयुक्त रूप् से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें