फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से हरी झंडी मिलने से गंगा पुल का निर्माण पूरा होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एनएच 31 से शिवपुर दियर नंबरी मार्ग पर श्रीरामपुर घाट पर गंगा नदी पर बने रहे पक्का पुल, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य के पूरा होने का रास्ता साफ हो गया है। दो दिन पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्री परिषद की बैठक में पुनरीक्षित लागत को हरी झंडी दे दी गई है। धनाभाव के कारण पिछले कई माह से पुल का निर्माण कार्य लंबित पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में जिले के नगवां गांव के सामने से बेयासी के बीच गंगा पर पक्का पुल बनाने की कवायद तत्कालीन नगर विधायक ने किया और इसका शिलान्यास तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री ने किया था। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम से बन रहे इस पुल की कुल लागत राशि तीन अरब 92 करोड़ रुपये निर्धारित की गई। पुल की कुल लंबाई करीब 2.8 किलोमीटर है। निर्माणाधीन पुल दो लेन का होगा तथा पुल के खंभों की कुल संख्या 23 है। बताया जाता है कि उत्तर में यह बलिया के पास गाजीपुर-हाजीपुर एनएच-31 को जोड़ेगी जबकि दक्षिण में यह बिहार प्रांत में स्थित बक्सर-कोईलवर तटबंध के नजदीक शिवपुर दियारा में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें