फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुल्क वृद्धि के खिलाफ धरना खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के कुंवर सिंह कालेज में चल रहे शुल्क वृद्धि के खिलाफ धरना को कालेज प्राचार्य डा. विश्व प्रकाश मिश्र ने छात्रों को समझा-बुझाकर समाप्त कराया। उन्होंने कहा कि किसी छात्र से बढ़ी फीस नहीं ली जाएगी। जिसके बाद छात्रों ने अपना धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि छात्र और शिक्षकों के समन्वय के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। जो छात्रों के साथ वार्ता करने के बाद बाजिव फीस ही बढ़ा सकेगी। छात्रनेता जावेद कमर खां ने कहा कि हम छात्रहित के लिए संघर्ष करते रहेंगे। वहीं आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि छात्रहितों का हनन हम कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर जैनेंद्र पांडेय मिंटू, सुधीर कुमार सिंह बंटू, अजय यादव, आशुतोष ओझा, पूर्व अध्यक्ष परशुराम ओझा,सत्यम कुमार गोलू, खुर्शीद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें