फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विजिलेंस ने छापेमारी कर मापा लोड

विज्ञापन
विज्ञापन
इब्राहिमपट्टी। विद्युत विभाग की बिजलेंस टीम ने भीमपुरा बाजार में औचक छापेमारी करने से दुकानदारो व अवैैध कनेक्शनधारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने छापेमारी में दो लोगों को लोड से अधिक बिजली का उपयोग करते हुए पाया । जिन्हें जुर्माना लगाते हुए उसे भरने का एक दिन का समय दिया। रविवार की शाम बिजली विभाग के विजिलेंस टीम आज़मगढ़ ने एस एन सिंह के नेतृत्व में जेई बीके मौर्य ने मऊ जिले के बिलौझा बाजार में छापेमारी करते हुए अचानक भीमपुरा बाजार में पहुंचे। जहां कटरों व बड़े प्रतिष्ठानों में बिजली के कनेक्शन व लोड की छानबीन की। उस दौरान दी लोगों को कम लोड का कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग करते हुए पाया। प्रवर्तन दल के प्रभारी ने बताया कि बिलौझा में दो और भीमपुरा में दो कनेक्शनधारियों को बिजली लोड से अधिक प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। जिन्हें जुर्माना भरते हुए लोड को ठीक कराने के लिए एक दिन का समय दिया गया है। दिए गए समय मे यदि ये लोग जुर्माना नही भरते है तो इनके ऊपर कानूनी करवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें