बलिया। विधानसभा चुनाव 2022 जनपद में छठे चरण में तीन मार्च को होना सुनिश्चित है। इसके लिए करीब 1700 से अधिक पोलिंग बूथों पर मतदान कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की जानी है। इस बार कोशिश है कि चुनाव में ट्रकों का प्रयोग न के बराबर किया जाय।
जिला के नवागत एआरटीओ अरुण कुमार राय ने बताया कि बसों और हल्के वाहनों के जरिए चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस बार फिटनेस अनिवार्य कर दिया गया है। इस बार कोशिश रहेगी की केवल सामानों को लाने व ले जाने में ही प्रयोग किया जाय। बताया कि विस चुनाव में करीब 720 बस, 700 हल्के वाहन जैसे- बोलेरो, मैजिक, जीप आदि। इसके अलावा करीब 80 ट्रकों को सामान लाने व ले जाने के लिए जरूरत होगी। बताया कि करीब 214 वाहनों को मंडलीय स्तर से डिमांड की गई है। क्योंकि यहां पर इन दोनों जिलों में चुनाव सातवें चरण में है। इसलिए वाहन आवंटन पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। उधर, वाहन स्वामियों को नोटिस जारी करने की तैयारी भी कर ली गई है। एआरटीओ द्वारा वाहनों स्वामियों को निर्देश दिया गया है कि जो वाहन अधिग्रहण प्रक्रिया में सहयोग नहीं करेगा, उस वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।