फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदि शंकराचार्य थे सनातन धर्म के सूर्य- ब्रह्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बहेरी बाजार में युवा चेतना की ओर से आदिगुरु शंकराचार्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समारोह को उद्घाटन करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आदि शंकराचार्य सनातन धर्म के सूर्य थे। आदिगुरु शंकराचार्य मात्र 32 वर्ष की आयु में उन्होंने सनातन धर्म के प्रतिष्ठा के लिए काम किया। आदिगुरु शंकराचार्य ने जीवन भर बुराई के खिलाफ कार्य किया। कहा कि धर्म के आधार पर सियासत नहीं करनी चाहिए। मुख्य अतिथि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की आदिगुरु शंकराचार्य के संघर्षों के कारण ही भारत की प्रतिष्ठा स्थापित हुई। युवा पीढ़ी को आदिगुरु के सिद्धांतों को आत्मसात करना चाहिए। देश विषम परिस्थितियों में हैं। हमें लोगों को एकजुट करना होगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव ने कहा कि हमें देश की एकता अखंडता के लिए कार्य करना होगा। रविशंकर राय पप्पू ने संचालन किया। बहेरी के प्रधान वीरेंद्र यादव ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर अजय राय मुन्ना,डा. सैय्यद शोएबुल इस्लाम, बिरु राय, ब्रह्मानन्द यादव, सुदर्शन यादव, मोहन सिंह, सुनील पासवान पिंटू,फ़िरोज खान, बैजू राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें