फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा: ओमप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछड़ों के आरक्षण में वर्गीकरण और शिक्षा में समानता को लेकर सरकार सिर्फ आश्वासन देती रही लेकिन समाज के उपेक्षित जातियों को उनका अधिकार नहीं मिला। भाजपा को इसका परिणाम भुगतना होगा। इस चुनाव में भाजपा की करारी हार तय है।
विज्ञापन

चौकिया मोड़ स्थित डीहबाबा स्थान के परिसर में रविवार को आयोजित सभा में उन्होने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों के आरक्षण में वर्गीकरण और शिक्षा में समानता को लेकर सिर्फ आश्वासन देती रही लेकिन कुछ नहीं किया। कहा कि सत्ता में रहकर उन्होंने गरीबों की लड़ाई लड़ी लेकिन उनके अधिकारों की रक्षा के सवाल पर सरकार ने कुछ नहीं किया। लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे की चर्चा करते हुए राजभर ने कहा कि भाजपा ने अपने सिंबल पर सिर्फ एक चुनाव लड़ने की पेशकश की लेकिन जब मैंने सुभासपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने की बात कही तो भाजपा राजी नहीं हुई। ऐसे में भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया तो भाजपा में खलबली मच गई। कहा कि राजभर समाज के सम्मान पर आने नहीं दूंगा। पार्टी के 39 सीटों पर पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार निश्चित है। इस मौके पर प्रत्याशी राजाराम राजभर, अभिमन्यु राजभर, शिवबरन चौरसिया, अच्छेलाल राजभर, रिजवान विजेता, रामसमुझ, दिनेश राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें