फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों का चिन्हांकन व सहायक उपकरण वितरण 15 जनवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ऐसे दिव्यांग जिन्होंने पिछले तीन वर्षों से कोई सहायक उपकरण प्राप्त नहीं किया है, उनका पहले चिन्हांकन और फिर सहायक उपकरण का वितरण हर ब्लाक मुख्यालय पर किया जाएगा। विद्यार्थी होने की दशा में एक वर्ष की समयसीमा है। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने इसके लिए 15 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक प्रत्येक ब्लॉक में कैंप की तिथि भी निर्धारित कर दी है। कैंप के आयोजन की जिम्मेदारी संबंधित खंड विकास अधिकारी की होगी। चिन्हांकन के लिए दिव्यांग जनों को अपने विकास खंड पर आय प्रमाण पत्र (ग्राम प्रधान का भी मान्य), एक पासपोर्ट साइज फोटो व आधार कार्ड भी साथ में लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विकास खंड दुबहड़ में 15 जनवरी, गड़वार में 16, बेरूआरबारी में 17, हनुमानगंज में 18, मनियर में 19, बैरिया में 20, मुरलीछपरा में 21, पंदह में 22, नवानगर में 23, बेलहरी में 24, रेवती में 25, बांसडीह में 29, नगरा में 30 को और विकास खंड चिलकहर में 31 जनवरी को होगा। इसी प्रकार विकास खंड सोहतांव में एक फरवरी, रसड़ा में दो और सीयर में तीन फरवरी को कैम्प लगाकर चिन्हांकन का कार्य होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें