फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवान के स्मारक के लिए धनराशि अवमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलिया। पिछले वर्ष आतंकी हमले में बांसडीह थाना क्षेत्र के विद्याभवन नारायणपुर निवासी शहीद बिजेंद्र बहादुर सिंह के नाम पर बनने वाले स्मारक के लिए धनराशि जारी कर दी गई है। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत ग्राम सभा नारायणपुर में शहीद बिजेंद्र बहादुर सिंह के स्मारक निर्माण के लिए आठ लाख 76 हजार के सापेक्ष पहली किश्त के रूप में चार लाख 38 हजार की धनराशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने बेरुआरबारी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया है कि इस धनराशि का उपयोग किसी अन्य कार्य के लिए नहीं करेंगे। डीएम ने इसी वित्तीय वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही निर्माण कार्य शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक कार्यस्थल का लगातार फोटो खिंचवाने व कार्यस्थल पर समस्त विवरण से संबंधित एक बोर्ड भी लगाने को कहा है।
विज्ञापन

क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मुरली छपरा, रेवती, सीयर, मनियर, सोहांव के अलावा सुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज में दो-दो सोलर स्ट्रीट लाइट दिया है। प्रति सोलर लाइट 14 हजार 800 के हिसाब से कुल एक लाख 77 हजार 600 रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिलाधिकारी ने नेडा के परियोजना अधिकारी को निर्देश दिया है कि बिना किसी देरी के इस धनराशि से उक्त जगहों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाना सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें