फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप कैनाल का स्टार्टर खराब, सिंचाई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। लघुडाल पंप कैनाल हल्दी रामपुर के विद्युत चलित मोटर का स्टार्टर खराब हो जाने के चलते नहरों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। नहरों में पानी उपलब्ध नहीं होने से खेतों की सिंचाई बाधित हो रही है। इसके चलते फसलों के बर्बाद होने की संभावना बढ़ गई है। हल्दीरामपुर के किसान राजीव नयन सिंह ने बताया कि पिछले दस दिनों से पंप कैनाल के मोटर का स्टार्टर खराब हो गया है, जिससे नहर चालू नहीं हो पा रही है।नहर में पानी नहीं मिलने से फसलों के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय किसानों ने स्टार्टर दुरुस्त कर नहर में पानी छोड़ने ने की कई बार मांग की, लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी संजीदा नहीं है। इसको लेकर किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें