फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं का तत्काल हो निवारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। व्यापार बंधु की बैठक बुधवार को विकास भवन के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने सीडीओ संतोष कुमार को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। श्री गुप्ता ने बताया कि व्यापार बंधु की बैठकें तो हुईं लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं और कार्रवाई के नाम पर केवल लीपापोती की गई। इसके चलते जिले में व्यापार तथा उद्योग में प्रगति नहीं हो पा रहा है। उ
विज्ञापन


न्होंने महीने में एक बार बैठक कराने की मांग की। कहा कि नोटबंदी के बाद से सिक्कों की समस्या खड़ी हो गई है और इसको लेकर व्यापारी और ग्राहक त्रस्त हैं। बड़े व्यापारी छोटे व्यापारियों से सिक्के नहीं लेते और बैंक भी सिक्का लेने में आनाकानी करता है। बैंककर्मी 10 रुपए के नोट की गड्डी भी नहीं लेते जिससे रुपये वापस लेकर लौटना पड़ता है, लिहाजा अप्रिय घटना होने की संभावना रहती है। उन्होंने बिना अनुमति बंदी कराने पर कार्रवाई करने, विभिन्न अवसरों पर डीजे बजाने के बाबत कार्रवाई करने, व्यवसायिक इलाकों में चूल्हा तथा भट्ठी जलाने पर रोक लगाने, बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर कार्रवाई करने आदि की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें