फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया की 11वीं फाइल, 29 जून, 17

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक गुरुवार को शहर के इंदू मार्केट में आयोजित की गई। जिसमें जीएसटी के विरोध में कल दूकानें बंद रखने का फैसला लिया गया। वहीं व्यापारियों के दूसरे गुट उप्र. उद्योग व्यापार मंडल बंद में शामिल नहीं है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि जीएसटी व्यापारी विरोधी है और व्यापारी इस कानून को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। मंडल प्रभारी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि यह सरकार जब से आई है व्यापारी परेशान हैं। कहा कि जीएसटी काला कानून है और यह केंद्र सरकार के लिए अंतिम कील साबित होगा। व्यापारियों ने कहा कि 30 जून को भारत बंद के तहत सभी व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखेंगे। जीएसटी के विरोध प्रदर्शन के क्रम में कल व्यापारी चितू पांडेय चौराहे से नगर भ्रमण की शुरूआत करेंगे। इसके बाद शहीद चौक पर मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। बैठक में अरविंद गुप्ता, विनोद वर्मा, अशफाक अहमद, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश गुप्ता, अनिल रौनियार, मनीष गुप्ता बंटी, विकास कुमार, संजय गुप्ता, रजनीश गुप्ता, गोपाल शिंडे, जयराम गुप्ता, भरत प्रसाद, राणा सिंह, संजय सिंह, मुरली गुप्ता, राजेश कलवार, आनंद प्रकाश सिंह आदि थे।
वहीं दूसरे गुट उप्र. उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि उनका गुट जीएसटी के कुछ बिन्दुओं का विरोध जरूर करता है, लेकिन वह दूकानें बंद नहीं कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें